IPL 2024 DC vs LSG अभिषेक पोरेल (58) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 57) की अर्धशतकीय पारियों के बाद अनुभवी इशांत शर्मा (34 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को 19 रन से हराने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीदें बरकरार रखी है।
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले भाजपा को खुली बहस के लिए चुनौती दी थी। राहुल गांधी की इस चुनौती को अब भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक पत्र लिकर राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकर करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने खुली बहस के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को नामित किया है। अभिनव प्रकाश पासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।