RCB vs DC : रजत पाटीदार के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 187 रन बनाए।
पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। कैमरन ग्रीन ने अंत में 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए।
Lok Sabha Election 2024 : इंदौर में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में निवर्तमान सांसद व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शंकर लालवानी और कांग्रेस समर्थित ‘‘नोटा’’ के बीच दिलचस्प भिड़ंत पर सियासी विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं। कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना पर्चा वापस ले लिया और वह इसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।