RCB vs DC : रजत पाटीदार के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 187 रन बनाए।
पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। कैमरन ग्रीन ने अंत में 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए।
Lok Sabha Elections 2024 : मौजूदा लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के कुल 695 उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या केवल 82 है जो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले 12 फीसदी से भी कम है। इसी के साथ जारी आम चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व निराशाजनक रूप से निम्नतम स्तर पर बरकरार है। मतदान अधिकार निकाय एडीआर ने विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी दी।