Signs of life on Mars: अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा (NASA) को मंगल ग्रह पर सूक्ष्म जीवन के संभावित सबूत मिले हैं, पर उनके नमूनों को पृथ्वी पर लाना टेढ़ी खीर सिद्ध हो रहा है। नमूनों को पृथ्वी पर लाने के लिए जो लागत और तकनीकी उपाय सोचे गए थे, उनसे काम बनता दिख नहीं रहा है।
IPL 2024 DC vs KKR वरूण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट हराकर दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के भाजपा में शामिल होने के बाद आज मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मुरैना की विजयपुर विधानसभा सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए रामनिवास रावत अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मुरैना में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल तोमर के लिए आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई।