Exit Poll 2024 : शनिवार को आए एग्जिट पोल पर घमासान जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को ‘मोदी मीडिया पोल’ बताया। ममता बनर्जी ने कहा कि 2 महीने पहले ही एग्जिट पोल बन गए थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ एक बैठक के बाद यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि इसे एग्जिट पोल नहीं कहा जाता, बल्कि इसका नाम ‘मोदी मीडिया पोल’ है। यह मोदी जी का पोल है, यह उनका काल्पनिक पोल है।’