73 women MPs were elected to Lok Sabha : लोकसभा चुनाव के नतीजों में कुल 73 महिलाएं चुनी गईं जबकि 2019 के आम चुनाव में यह संख्या 78 थी। देशभर से निचले सदन के लिए चुनी गईं कुल महिला सांसदों में से पश्चिम बंगाल 11 महिलाओं के साथ सबसे आगे है। कुल 797 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा ने सबसे अधिक 69 को और कांग्रेस ने 41 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था।