MS Dhoni is playing my father's role Matheesha Pathirana : IPL 2022 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 21 साल के श्रीलंकन गेंदबाज माथीशा पथिराना जबसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बने है, तबसे उनमे खूब निखार आया है। उनकी मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को गेंदबाजी क्रम भी बैलेंस लगता है। अपने शानदार प्रदर्शन और श्रीलंकन दिग्गज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) से समानता के लिए जाने जाने वाले पथिराना का आईपीएल (IPL) में सफर वास्तव में उल्लेखनीय रहा है और इनका श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को भी जाता है जो युवाओं में टैलेंट खोज कर उसे निखारना जानते हैं।
Arvinder Singh Lovely former Delhi Congress chief joins BJP : दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वे भाजपा में दूसरी बार शामिल हुए। इससे पूर्व भी वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।