IPL 2024 CSK vs GT अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर तब उतरे जब मैच हाथ से जा चुका था। लेकिन 11 गेंदों में उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के मारकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस बीच एक फैन महेंद्र सिंह धोनी से मिलने मैदान पर भी आ गया जिससे कुछ मिनटों के लिए खेल रोकना पड़ा।
लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में चौथे और आखिरी चरण में 8 लोकसभा सीटों पर होने वाला चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। चौथे चरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह जिले उज्जैन लोकसभा सीट और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित देवास लोकसभा सीट पर भी 13 मई को मतदान होगा।