IPL 2024 RCB vs GTअपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसी के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हरा दिया।
डु प्लेसी ने 23 गेंद में दस चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाये जबकि विराट कोहली ने 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों के साथ 42 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिये 35 गेंद में 92 रन जोड़े। अपनी गलतियों के कारण हालांकि एक बार आरसीबी 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई थी।
Congress MLA Nirmala Sapre joins BJP : मध्य प्रदेश की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। वह मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाली तीसरी विधायक हैं।