Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनावों के बीच एक वीडियो आया है, जिसे लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने भी निशाना साधा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के खिलाफ नया गांव थाने में शिकायत दर्ज हुई थी।