LSG vs सुनील नारायण की (81) रनों की पारी और और हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 54वें मुकाबल में लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रनों से हरा दिया है। इस आठवीं जीत के साथ ही कोलकाता अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।
भारत में जारी आम चुनावों में फेक वीडियो राजनीति के केंद्र में हैं। गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इन वीडियोज की चपेट में हैं। इस मामले में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए हैं। भारत में आम चुनावों के बीच राजनीतिक पारा चरम पर है। सियासी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसमें टेक्नोलोजी भी बहुत बड़ा असर डाल रही है। इसीलिए मौजूदा लोकसभा चुनाव को भारत का पहला एआई चुनाव कहा जा रहा है।