Buddha purnima 2024 : तारा एक महान देवी हैं जिनकी पूजा हिन्दू और बौद्ध दोनों ही धर्मों में होती है। तारने वाली कहने के कारण माता को तारा भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला में तारापीठ नामक शक्तिपीठ है जहां पर देवी सती के नेत्र गिरे थे। तारा देवी का एक दूसरा मंदिर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 13 किमी की दूरी पर स्थित शोघी में है। देवी तारा को समर्पित यह मंदिर, तारा पर्वत पर बना हुआ है। तिब्बती बौद्ध धर्म के लिए भी हिन्दू धर्म की देवी 'तारा' का काफी महत्व है।
दिनेश कार्तिक ने आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी आखिरी आईपीएल पारी खेली। एलिमिनेटर में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 गेंदो में 1 चौके की मदद से 11 रन बनाए।
हालांकि इससे पहले वह आवेश खान की गेंद पर पगबाधा लगभग आउट हो गए थे। लेकिन रिव्यू ने उनको बचा लिया। इस पर खासा विवाद हुआ और कहा गया कि कार्तिक आउट थे। हालांकि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और वह कुछ ही देर बाद आउट हो गए।
jayant sinha answer to bjp : पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। उन्होंने 2 पन्नों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि मुझसे किसी ने संपर्क तक नहीं किया। भाजपा ने हजारीबाग से जयंत सिन्हा के स्थान पर मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया था।