Priyanka Gandhi Vadra Lok Sabha Election Result 2024 : उत्तरप्रदेश में भाजपा का किला ढहता नजर आ रहा है। इसके पीछे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आक्रामक और धुआंधार प्रचार है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कटाक्षों पर तीखे तंज के जरिए पलटवार किया। उत्तरप्रदेश में प्रचार की कमान प्रियंका ने संभाल रखी थी। प्रियंका ने सभाओं और रैलियों से जनता से सीधे संवाद किया, वहीं सम्मेलनों के जरिए कार्यकताओं में जोश भरा।